Ranchi News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गए हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वे यहां शनिवार (24 अक्टूबर) से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे.
इसे भी पढ़ें...
ढोल-नगाड़ों और 'जोहार' पोस्टर के साथ स्वागत
एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी. कार्यकर्ताओं के हाथों में 'जोहार' लिखे और पीएम मोदी की तस्वीर वाले बड़े पोस्टर थे. वहां पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर आदिवासी नृत्य कर उनका स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर स्वागत
नए नेतृत्व की पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह दूसरा अहम दौरा है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में होने वाली यह पहली बड़ी संगठनात्मक बैठक है. इस कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर बड़े फैसले लिए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

