Bokaro News : माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एक खेत से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान झोपड़ी कॉलोनी निवासी त्रिलोकी शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया.
इसे भी पढ़ें...
घटना की सूचना मिलने के बाद माराफारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

