Search

 
 
 

जामताड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा था, जबकि उसका सिर धड़ से अलग होकर कुछ दूरी पर पड़ा मिला. घटना की भयावह स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल रहा.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Jamtara News : मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा के समीप शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना अप लाइन पर पोल संख्या 247/5 के पास की है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा था, जबकि उसका सिर धड़ से अलग होकर कुछ दूरी पर पड़ा मिला. घटना की भयावह स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल रहा.

 

नीली टी-शर्ट और लाल गमछा पहने था मृतक

मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी. घटना के समय उसने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और लाल रंग का गमछा लिया हुआ था. सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना पुलिस और जामताड़ा आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. व्यक्ति किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. मृतक की पहचान होने के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही