Bokaro News : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बल के पांच डीआईजी अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें बीएसएल बोकारो इकाई के डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें...
जितेंद्र कुमार तिवारी को बीएसएल बोकारो से बैंगलोर स्थित CISF मुख्यालय भेजा गया है. खास बात यह है कि बोकारो में उनकी तैनाती को अभी करीब तीन महीने ही हुए थे. इससे पहले वह बीसीसीएल धनबाद में पदस्थापित थे और 4 जुलाई को उनका तबादला बोकारो किया गया था. तबादले के बाद फिलहाल बोकारो इकाई में उनके स्थान पर किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है.
इसके अलावा अपराजिता महापात्रा को बैंगलोर मुख्यालय से नई दिल्ली मुख्यालय, डॉ. संतोष कुमार सिंह (आईपीएस) को दक्षिण क्षेत्र-2 हैदराबाद से दिल्ली मेट्रो, एमसीवी महेश्वर रेड्डी (आईपीएस) को दक्षिण क्षेत्र-2 हैदराबाद और हरिओम गांधी को सीजीबीएस नई दिल्ली से CISF मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

