Search

 
 
 

Bokaro News : आहार टोला में अवैध विदेशी शराब के खिलाफ छापेमारी, 1 गिरफ्तार

Bokaro News : छापेमारी के दौरान आहार टोला में कृष्णा मूर्ति की दुकान से रॉयल चैलेंजर 180 एमएल की 11 बोतल, रॉयल चैलेंजर 375 एमएल की 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की 36 बोतल और बडवाइजर बीयर 650 एमएल की 12 बोतल बरामद की गई.
 
आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला एवं घोड़िया टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

छापेमारी के दौरान आहार टोला में कृष्णा मूर्ति की दुकान से रॉयल चैलेंजर 180 एमएल की 11 बोतल, रॉयल चैलेंजर 375 एमएल की 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 650 एमएल की 36 बोतल और बडवाइजर बीयर 650 एमएल की 12 बोतल बरामद की गई.

 

मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 81/2026 दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने कृष्णा मूर्ति, पिता स्वर्गीय बिनु मूर्ति, निवासी आहार टोला, थाना माराफारी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया है. छापेमारी दल में माराफारी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस केंद्र बोकारो के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही