Search

 
 
 

बोकारो रेलवे स्टेशन: यात्रियों ने गुणवत्ता व डिजाइन पर जताई नाराजगी

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है. लेकिन अब स्थानीय लोग और यात्री इस काम पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.
 
असल डिजाइन

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है. लेकिन अब स्थानीय लोग और यात्री इस काम पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. Uploaded Image

प्रस्तावित डिजाइन

लोगों का कहना है कि रेलवे ने जो आकर्षक और आधुनिक डिजाइन पहले दिखाया था, निर्माण हो रहा स्टेशन उससे बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन स्टेशन की नई इमारत प्रस्तावित डिजाइन जैसी नहीं दिख रही है.

 

साथ ही कुछ लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बारिश के समय पानी रिसने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई थी.

 

रेल यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि यदि डिजाइन बदला गया है, तो रेलवे और सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया. उनका कहना है कि अच्छे डिजाइन सिर्फ कागज पर दिखाना और जमीन पर कुछ और बनाना झारखंड के साथ न्याय नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही