Search

 
 
 

Bokaro :  गरगा डैम का फाटक खुलते ही उफनाई नदी, भर्रा पुल के ऊपर बह रहा पानी

Bokaro :  इधर चास के भर्रा पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है. बोकारो सेक्टर से भर्रा जाने के लिए बड़ा पुल है. इसके बावजूद कुछ लोग छोटे पुल से होकर गुजर रहे हैं. तेज बहाव के बीच इस पुल से गुजरना हादसे को न्योता दे सकता है.
 
भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी

Bokaro :  लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बोकारो की नदियां उफान पर हैं. गरगा डैम में पानी लबालब भर जाने के बाद प्रबंधन ने जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के फाटक खोल दिए हैं. इससे गरगा नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

 

इधर चास के भर्रा पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है. बोकारो सेक्टर से भर्रा जाने के लिए बड़ा पुल है. इसके बावजूद कुछ लोग छोटे पुल से होकर गुजर रहे हैं. तेज बहाव के बीच इस पुल से गुजरना हादसे को न्योता दे सकता है.

 

इसे भी पढ़ें

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी इस पुल से बाइक और लोगों के नदी में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद कुछ लोग पुल के पास नहाने और पानी के बीच से गुजरने का जोखिम उठा रहे हैं. 

 

स्थानीय निवासी तौफीक अली ने जिला प्रशासन से पुल के पास बैरिकेडिंग करने की मांग की है, ताकि वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके. वहीं, मोहम्मद करीम ने कहा कि बारिश के दौरान पुल बेहद खतरनाक हो जाता है. उन्होंने प्रशासन से पुल को तत्काल बंद करने की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही