Search

 
 
 

राजस्थान से छपरा आ रही बस लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 30 घायल

National News : जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक यात्रियों से भरी बस राजस्थान से बिहार आ रहा था. बस जैसे ही लखनऊ एक्सप्रेस पहुंची मोहान जीरो प्वाइंट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.
 
सिंबोलिक फोटो

National News : राजस्थान से बिहार आ रही बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक यात्रियों से भरी बस राजस्थान से बिहार आ रही थी. बस जैसे ही लखनऊ एक्सप्रेस पहुंची मोहान जीरो प्वाइंट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. 

 

लोग अपनी जान बचाने के लिए आवाज लगाने लगे. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण कई यात्री उसके अंदर फंस गए थे. आवाज सनकर आसपास के लोग उनकी मदद को दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों ने गैस कटर की मदद से बस की बॉडी काटी और आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला. बस में 40 से अधिक लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.


सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में करीब 30 लोग घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है. 


मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों और मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही