Search

 
 
 

नेपाल के फेवा झील में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत

Bihar News : पुलिस के अनुसार, भारतीय नंबर प्लेट BR 05 BB 6759 वाली कार सुबह 5 बजे लेकसाइड की ओर जा रही थी. तभी पोखरा महानगरपालिका-18 के गैरीचौतारा घुम्ती के पास कार अनियंत्रित हो गई और झील में गिर गई.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार

Bihar News : नेपाल के कास्की जिले में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ, जिसमें बिहार के दो लोगों की मौत हो गई. घटना कास्की जिले के गैरीचौतारा घुम्ती के पास की है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के भारतीय नंबर कार अनियंत्रित होकर फेवा झील में जा गिरी. घटना के समय कार में चार युवक सवार थे.

 

पुलिस के अनुसार, भारतीय नंबर प्लेट BR 05 BB 6759 वाली कार सुबह 5 बजे लेकसाइड की ओर जा रही थी. तभी पोखरा महानगरपालिका-18 के गैरीचौतारा घुम्ती के पास कार अनियंत्रित हो गई और झील में गिर गई. 

 

हादसे के बाद नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की टीम ने मौके पर पहुंची. डीएसपी सूर्य बहादुर बोगटी के नेतृत्व में 15 पुलिसकर्मियों की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद रक्सौल निवासी 27 वर्षीय अनमोल कुमार यादव और 33 वर्षीय सुरज यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

उसके बाद बाकी युवकों की तलाश शुरू की गई. काफी खोजबीन के बाद दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. दोनों को पश्चिमांचल क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

 

मृतकों में बिहार के रक्सौल निवासी 26 वर्षीय नवदीप कुमार यादव और वर्षीय प्रियांशु पांडेय शामिल है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद रक्सौल में भी मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है. 


शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है. इलाजरत युवकों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही