Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा :  गीता कोड़ा को सत्ता का अहंकार : सन्नी सिंकु

Chaibasa (Sukesh Kumar) : आदिवासियों को अपने जल, जंगल, जमीन की कानूनी अधिकार का गारंटी चाहिए और सरना धर्मावलंबी को जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म की कोड और कॉलम चाहिए तो केंद्र में इंडिया महागठबंधन की सरकार और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है. यह बातें बुधवार को रैयत संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में जगन्नाथपुर प्रखंड बदानंदा गांव के लोवापी टोला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सन्नी सिंकु ने कही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-did-door-to-door-public-relations-in-favor-of-joba-manjhi/">आदित्यपुर

: जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
सन्नी सिंकु ने कहा कि रैयत संघर्ष समन्वय समिति,जगन्नाथपुर अनुमंडल का गठन ही अपनी खूंटकट्टी बहुफसली सिंचित कृषि भूमि की रखा करने के लिए की गई थी. जिस संगठन के द्वारा जगन्नाथपुर बायपास सड़क निर्माण करने के नाम पर रैयतों की भूमि को अधिग्रहण करने के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ निरंतर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी है और जगन्नाथपुर बायपास सड़क निर्माण करने की मांग सांसद रहते गीता कोड़ा ने ही की थी. इसीलिए आज रैयत संघर्ष समन्वय समिति की आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इंडिया महागठबंधन की झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी को अधिक से अधिक वोट देकर जिताना है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-team-reached-jharkhand-ministry-with-minister-alamgirs-osd-sanjeev-lal/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ईडी की टीम
रैयत संघर्ष समन्वय समिति के उपाध्यक्ष बदानंदा पंचायत के वार्ड सदस्य विकास केराई ने संचालन करते हुए कहा कि पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए फोर लेन सड़क निर्माण करने की मांग करने वाली गीता कोड़ा को सत्ता का अहंकार हो गया है. क्योंकि वह दो बार विधायक और एक बार सांसद निर्वाचित हुई है. उनको लगता है किसानों को बिना पूछे भी हम जगन्नाथपुर बायपास सड़क की मांग कर दें तो कोई किसान विरोध नहीं करेगा. इस बार के चुनाव में गीता कोड़ा को यह एहसास कराना जरूरी है जनता जनार्दन किसी का गुलाम नहीं है. बदानंदा गांव के रैयत जयकिशन बोबोंगा ने ग्रामीणों को अपील करते हुए कहा कि बड़ानंदा गांव में भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा आए तो उससे पूछना जरूरी है कि सांसद रहते हुए वह जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म की कोड और कॉलम को शामिल कराने की बात क्यों नहीं उठाई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mp-sanjay-seth-sought-support-from-people-public-dialogue-program/">चांडिल

: सांसद संजय सेठ ने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से मांगा समर्थन
रैयत संघर्ष समन्वय समिति के बैठक की अध्यक्षता सुमंत ज्योति सिंकु ने किया. बैठक को रैयत संघर्ष समन्वय समिति के जगदीश चंद्र सिंकू,बुधराम सिंकु,योगेंद्र सिंकु,उपेंद्र सिंकु, रविन्द्र लागूरी,श्रीमती जयमती लागूरी, राजेश लागूरी, नरसिंह लागुरी,सुबोध लागूरी,विश्वनाथ बोबोंगा,कृष्णा सिंकु ने भी संबोधित किया. जबकि बैठक की धन्यवाद ज्ञापन विनीत लागूरी किया. बैठक में बदानंदा, कंसलापोस, जिंतुगाड़ा मौजा के सैकड़ों खूंटकट्टी रैयत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-mansi-prakash-became-the-second-topper-of-ranchi-city/">लातेहार

की मानसी प्रकाश बनी रांची सिटी की सेकेंड टॉपर

चक्रधरपुर : कुदलीबाड़ी और भलियाकुदर में जोबा का जनसंपर्क

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने बुधवार की सुबह चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-एक के कुदलीबाड़ी, भलियाकुदर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव आदिवासी-मूलवासी के अस्तित्व की रक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बात दोहराते हुए कहा वोट के चोट से ही हम इसकी रक्षा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/big-relief-to-union-minister-arjun-munda-from-high-court-amendment-in-fine-order/">हाईकोर्ट

से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी राहत, जुर्माने के आदेश में हुआ संशोधन
इस दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशी जोबा माझी को बस्ती की समस्याओं से अवगत कराया. जिस पर जोबा माझी ने कहा चुनाव के बाद फिर बस्ती आएगी और समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करेंगी. मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केडी साह, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जेना, चितरंजन हेम्ब्रोम, मुंडा बुधु गागराई, कृष्णा मुखी, रवि मंडल, वेद प्रकाश दास समेत स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-workers-got-booster-dose-due-rahul-and-kalpanas-visit-to-chaibasa/">किरीबुरु

: राहुल व कल्पना के चाईबासा दौरे से झामुमो कार्यकर्ताओं को मिला बूस्टर डोज

नोवामुंडी : स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Noamundi-Raily-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय गुवा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आगामी 13 मई को होने वाले लोस चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया. यह रैली राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय से निकलकर कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट,राम नगर होते हुएं गुवा बाजार पहुंचे. फिर वापस यह रैली स्कूल जाकर समाप्त हई. इसे भी पढ़ें : ग्रामीण">https://lagatar.in/eds-interrogation-of-rural-development-minister-alamgir-alams-osd-sanjeev-lal-and-jahangir-begins/">ग्रामीण

विकास मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और जहांगीर से ईडी की पूछताछ शुरू
रैली के माध्यम से लोगों को अपने मत का अधिकार को सुनिश्चित करने के लिएं वोट करने का अपील किया गया. साथ ही रैली के माध्यम से विभिन्न नारे भी लगाए गए. यह मतदाता जागरूकता अभियान राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सिंकु के दिशा-निर्देशन में किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही