Search

 
 
 

Chaibasa : ‘संविधान रक्षा मार्च’ 26 को रांची में, लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस भरेगी हुंकार

Chaibasa News : देश प्रवक्ता देबू चटर्जी ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के अधिकारों की गारंटी है. वर्तमान परिस्थितियों में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण जरूरी है. कांग्रेस संविधान की मूल भावना से समझौता नहीं करेगी.
 
कांग्रेस

Shambhu Kumar


Chaibasa News : संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ की सफलता को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने प्रेसवार्ता आयोजित की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित प्रेसवार्ता को प्रदेश प्रवक्ता देबू चटर्जी, राकेश तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर तथा जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने संबोधित किया. 

 

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता देबू चटर्जी ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के अधिकारों की गारंटी है. वर्तमान परिस्थितियों में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण जरूरी है. कांग्रेस संविधान की मूल भावना से समझौता नहीं करेगी.

 

प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी. जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और अनुशासन के साथ मार्च में भाग लेने की अपील की.

 

वहीं, जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने कहा कि संविधान ने आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को अधिकार एवं सम्मान दिया है. इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने जिले से अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. इस मौके मौके पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय एवं वरीय कांग्रेसी लाल बहादुर सिंह उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही