Search

 
 
 

Chaibasa News : नोवामुंडी में दिखा हाथियों का झुंड, वन विभाग ने किया अलर्ट

Chaibasa News : ऐसे में अंधेरा होने के बाद जंगल से सटे रास्तों और सुनसान क्षेत्रों में आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. वन विभाग की टीम लगातार झुंड की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.
 
नोवामुंडी पहुंचे जंगली हाथी

Amit Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिला की नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई है. नोवामुंडी से मुर्गा महादेव जाने वाले मार्ग पर जोजो कैंप के सामने बीती रात हाथियों के झुंड को देखे जाने की सूचना मिली है. दो दिन पहले भी बड़ाजामदा से नोवामुंडी के बीच कांडे नाला के आसपास हाथियों का झुंड देखा गया था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

लगातार क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड रात के समय जंगल और आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है.

 

ऐसे में अंधेरा होने के बाद जंगल से सटे रास्तों और सुनसान क्षेत्रों में आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. वन विभाग की टीम लगातार झुंड की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों और राहगीरों से अपील की है कि रात के समय जंगल या सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचें. हाथियों का झुंड दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उन्हें भगाने, छेड़ने या परेशान करने का प्रयास करें. लोगों से सतर्क रहते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति की सूचना वन विभाग को देने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही