Search

 
 
 

Chaibasa News : भालू के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग

Chaibasa News : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह प्रधान लागुरी शौच के लिए बलांडिया गांव के जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया. भालू ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और पंजों से नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रधान लागुरी की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया.
 
प्रधान लागुरी (फाइल फोटो)

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान बलांडिया गांव के मुखिया टोला निवासी प्रधान लागुरी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार सुबह की है, जबकि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह प्रधान लागुरी शौच के लिए बलांडिया गांव के जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया. भालू ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और पंजों से नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रधान लागुरी की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया.

 

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल प्रधान लागुरी को कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई.

 

घटना की जानकारी परिजनों ने वन विभाग को दे दी है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम है. परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही