Search

 
 
 

Chaibasa : टेंट हाउस संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वॉयस नोट में छह लाख रुपये के विवाद का जिक्र

Chaibasa News : उज्ज्वल ने वॉयस नोट में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने उनसे काम कराने के बाद उसका भुगतान नहीं किया. साथ ही टेंट हाउस का सामान भी अपने पास रख लिया था. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
 
मृतक के परिजन

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र में काजल टेंट हाउस के संचालक उज्ज्वल कुमार दास (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार दोपहर उनका शव घर के गोदाम में रस्सी के सहारे लटका मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल ने आत्महत्या से पहले एक वॉयस नोट जारी किया था. इसमें उन्होंने आर्थिक लेन-देन से जुड़े विवाद को अपनी मौत की वजह बताया है. वॉयस नोट में उन्होंने बांधपाड़ा निवासी भरत नाम के व्यक्ति पर छह लाख रुपये लेकर वापस नहीं करने का आरोप लगाया है.

 

उज्ज्वल ने वॉयस नोट में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने उनसे काम कराने के बाद उसका भुगतान नहीं किया. साथ ही टेंट हाउस का सामान भी अपने पास रख लिया था. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

 

बताया जाता है कि घटना से पहले परिजन उज्ज्वल की तलाश कर रहे थे. उनका मोबाइल फोन बंद मिल रहा था. शनिवार दोपहर परिजन किसी काम से गोदाम पहुंचे, जहां उज्ज्वल का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस वॉयस नोट में लगाए गए आरोपों, आर्थिक लेन-देन और टेंट के सामान से जुड़े विवाद की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही