- 16 टीमें दिखाएंगी दमखम, 8 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला
- विजेता को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये
Chatra News : जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह से भरा महासंग्राम शुरू होने जा रहा है. भारत क्लब चतरा के तत्वावधान में आयोजित शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट, 2026 का भव्य शुभारंभ 03 अक्टूबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा.
इसे भी पढ़ें...
उद्घाटन समारोह में सांसद कालीचरण सिंह मुख्य अतिथि एवं विधायक जनार्दन पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन मुकाबला राजधानी रांची और गया की टीम के बीच खेला जाएगा.
समिति के कुंदन यादव नें बताया कि टूर्नामेंट में झारखंड-बिहार समेत अन्य राज्यों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा. सेमीफाइनल मुकाबले 7 अक्टूबर को, जबकि बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच 8 अक्टूबर को खेला जाएगा.
विजेता को एक लाख, उपविजेता को मिलेगा 50 हजार
आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा.

विजेता टीम को लाखों का इनाम
समिति के अनुसार शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य चतरा में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय और उभरती खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. समिति ने जिले के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ानें कि अपील की है.
आयोजन समिति भारत क्लब चतरा नें टूर्नामेंट को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है. साथ ही आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7984202622 जारी कर संपर्क करने की बात कही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

