Chatra News : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में अज्ञात महिला का अधजला और सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब अपने मवेशियों को चराने जंगल की ओर गए, तो उनकी नजर शव पर पड़ी. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें...
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहां आसपास आग लगने या जलने के कोई निशान नहीं मिले हैं, जबकि महिला का शरीर करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ है.
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को यहां लाकर फेंका गया है. सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

