Search

 
 
 

चतरा पुलिस की कार्रवाई, TSPC का एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार

Chatra News : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोड़ू को गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहे लक्ष्मण गंझू पर पुलिस जवानों पर हमले समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है.
 
एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • दो जवानों की शहादत मामले में था मुख्य आरोपी

Chatra News : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोड़ू को गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहे लक्ष्मण गंझू पर पुलिस जवानों पर हमले समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है.

 

चतरा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण गंझू इसी साल अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिस जवानों पर हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है. इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हो गए थे. गिरफ्तारी को चतरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण गंझू अपने पैतृक गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वाला है. सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया.

 

एसआईटी ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और लक्ष्मण गंझू के गांव पहुंचते ही घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पुलिस की टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे नक्सली कमांडर को संभलने का मौका नहीं मिला.

 

2012 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के मुताबिक, गिरफ्तार लक्ष्मण गंझू वर्ष 2012 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था.

 

लक्ष्मण गंझू के खिलाफ सदर थाना और जोरी थाना क्षेत्र में यूएपीए और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर संगठन के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

 

लक्ष्मण गंझू की गिरफ्तारी से चतरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में अहम सफलता मिली है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के संगठनात्मक नेटवर्क और अन्य सक्रिय सदस्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही