Search

 
 
 

JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID की दबिश, दो शिक्षकों की तलाश में पलामू में छापेमारी

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID की टीम ने बुधवार को पलामू में दो शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. दोनों के खिलाफ वारंट लेकर पहुंची टीम को उनके घरों पर शिक्षक नहीं मिले. कार्रवाई के दौरान CID के साथ पलामू पुलिस की टीम भी मौजूद रही.
 

PalamuJPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID की टीम ने बुधवार को पलामू में दो शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. दोनों के खिलाफ वारंट लेकर पहुंची टीम को उनके घरों पर शिक्षक नहीं मिले. कार्रवाई के दौरान CID के साथ पलामू पुलिस की टीम भी मौजूद रही.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जांच के सिलसिले में CID और पलामू पुलिस पहले भी तीन अगस्त को मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दोनों शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. नौडीहा बाजार निवासी सरकारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह और मेदिनीनगर के हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के घर पर हुई तलाशी के दौरान जांच टीम ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे.

 

बुधवार को CID की टीम वारंट के साथ दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोबारा उनके ठिकानों पर पहुंची. मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के हमीदगंज स्थित संतोष कुमार सिंह के आवास पर भी टीम ने दबिश दी, लेकिन दोनों शिक्षक वहां मौजूद नहीं मिले.

 

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने CID की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शिक्षकों की तलाश जारी है. उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस और CID की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई में पलामू पुलिस की ओर से CID को सहयोग दिया जा रहा है.

 

JPSC-JSSC परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान दोनों शिक्षकों की भूमिका को लेकर CID की ओर से कार्रवाई की जा रही है. बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही