Search

Cincinati Open : अगस्टिन टिरंटे को हरा सेमीफाइनल में पहुंचे फिल्स

Ohiyo News : फ्रांस के स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्थर फिल्स ने सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. फिल्स ने अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन टिरेंटे को 6-3, 6-2 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को अमेरिका के पी एंड जी स्टेडियम कोर्ट पर खेला गया.
 
आर्थर फिल्स (फाइल फोटो)

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फिल्स एक सीजन में तीन मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले फ्रांसीसी बन गए. उनसे पहले गाइ फॉरगेट ने 1991 में यह उपलब्धि हासिल की थी. 

64 मिनट तक चले मुकाबले में फिल्स शुरुआत से ही खेल पर मजबूती बनाए रहे. पहले सेट में 4-3 पर एक अहम ब्रेक हासिल करने के बाद, फिल्स ने लगातार जबरदस्त फोरहैंड लगाए, जिससे टिरांटे लगातार बैकफुट पर रहे.

फिल्स ने दूसरे सेट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी की सर्विस दो बार तोड़ी और पूरे मैच के दौरान उन्हें कभी भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा. फिल्स का सामना अब फ्लेविया कोबोली से होगा. फ्लेवियो कोबोली ने टॉमी पॉल को सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-4 से हराया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही