Lagatar Desk : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी सावित्री शंकर दीपके का निधन हो गया है. उनका निधन आज ही महाराष्ट्र के बंगोली जिला स्थित पैतृक गांव संतुक पिंपरी में हुआ है. उनकी उम्र करीब 85 वर्ष थी और वह लंबे समय से बीमार थी. उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. अभिजीत के माता-पिता महाराष्ट्र से अपने गांव के लिए रवाना हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें...
अभिजीत दीपके अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस ने दादी के निधन की सूचना उन्हें दे दी है. साथ ही उनसे कहा गया है कि वह चाहते हैं कि दादी के श्राद्ध कर्म में भाग लेने गांव जायें तो वह अगली फ्लाइट पकड़ सकते हैं. लेकिन अगर वह प्रदर्शन में ही रहना चहता हैं तो उन्हें हिरासत में ही रखा जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

