Search

 
 
 

सीएम को भाकपा माओवादी और मुस्लिम संगठनों से जान का खतरा, झारखंड पुलिस अलर्ट

 
Ranchi : "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह से किया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की शुरूआत की. सीएम की गिरिडीह दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से अफसरों को सीएम की सुरक्षा के लिए निर्देश दिया गया है. निर्देश में कहा गया है कि सीएम को भाकपा माओवादी संगठन, मुस्लिम क्रियावादी संगठनों के अलावा विभिन्न उग्रवादी समूहों से भी खतरा बताया गया है. इसको लेकर कार्यक्रम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि, मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा के अंदर रखा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/cm.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-on-october-13-karva-chauth-shakti-mandir-committee-distributed-sargi-among-women/">धनबाद:

करवा चौथ 13 अक्टूबर को, शक्ति मंदिर कमेटी ने महिलाओं के बीच बांटी सरगी

सीएम को जेड प्लस सुरक्षा के अंदर रखा गया 

गिरिडीह डीसी के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है, कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाकपा माओवादी संगठन, मुस्लिम संगठन और विभिन्न उग्रवादी संगठनों से खतरे की सूचना प्राप्त है. मुख्यमंत्री को सुरक्षात्मक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जेड प्लस श्रेणी में रखा गया है. इसे भी पढ़ें - उत्पाद">https://lagatar.in/action-of-excise-department-fine-of-7-60-lakh-recovered-in-6-months-409-cases-registered/">उत्पाद

विभाग की कार्रवाई, 6 माह में वसूला 7.60 लाख का जुर्माना, 409 मामले किये दर्ज

जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश

बता दें कि गिरिडीह के झंडा मैदान से "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों को जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिया. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों तथा समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. साथ ही इस कार्यक्रम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/the-chairperson-of-delhi-commission-for-women-received-rape-threats-tweeted-about-sajid-khan/">दिल्ली

महिला आयोग की अध्यक्ष को मिली रेप की धमकी, साजिद खान को लेकर किया था ट्वीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही