Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन का सीएम ने किया उद्घाटन, इस योजना की कुल लागत 118 करोड़ रुपये

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन का सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. साथ ही भवनाथपुर और छतरपुर सब स्टेशन का शिलान्यास भी किया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची प्रोजेक्ट भवन से भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन किया. सीएम ने कहा कि भागोडीह सब स्टेशन की शुरुआत गढ़वा के लिये महत्वपूर्ण है. छतरपुर और भवनाथपुर में सब स्टेशन बनने से पलामू प्रमंडल का विकास होगा. इस क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, व्यापार के विकास का लक्ष्य है. प्रमंडल में सुविधाओं की कमी है और बिजली का आभाव हमेशा रहता है. सीएम ने कहा कि छतरपुर में सब स्टेशन बनने से क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जायेगा. सरकार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही हैं. इससे होने वाली लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल जायेगा. आने वाले समय में गढ़वा के लिए वाटर इरिगेशन प्रोजेक्ट भी लाया जायेगा. इसे भी पढ़ें - मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-ruckus-in-bjp-mla-well/">मॉनसून

सत्र : बीजेपी विधायक वेल में कर रहे हंगामा, रिपोर्टिंग कुर्सी पर चढ़ डांस कर रहे रणधीर सिंह

बिहार और यूपी से निर्भरता होगी खत्म 

ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि भागोडीह में बिजली आपूर्ति बिहार और यूपी से होती है. इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन से दोनों राज्यों से निर्भरता खत्म होगी. 24 माह मे छतरपुर और भवनाथपुर सब स्टेशन बनने से पलामू और गढ़वा की बिजली समस्या का समाधान होगा. जेबीवीएन एल के ईडी केके वर्मा ने कहा कि चतरा के लिये पिछले दिनों लाइन चालू की गई है. जिसे दिल्ली और कोलकाता से सहमति मिली है. आने वाले दिनों में इन दोनों जिलो में लाइनें चालू की जायेगी. इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम का आभार जताया. इसे भी पढ़ें -पेरवाघाघ">https://lagatar.in/garimas-body-was-found-at-a-distance-of-300-meters-in-perwaghagh-cm-expressed-grief/">पेरवाघाघ

में बही गरिमा का शव 300 मीटर दूरी पर मिला, सीएम ने जताया शोक

इस योजना की कुल लागत 118 करोड़ रुपये है

इस योजना की कुल लागत 118 करोड़ रूपये है. भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन 26.74 करोड़ रूपये है. जिसकी क्षमता 132 33 केवी होगी. ग्रिड शुरू होने से गढ़वा में बिजली आपूर्ति निर्बाध होगी. भवनाथपुर सब स्टेशन 38.7 करोड़ से 132. 33 केवी की क्षमता है. छतरपुर में 53.23 करोड़ रूपये की लागत से ग्रिड की क्षमता 132.33 केवी है. भवनाथपुर और छतरपुर सब स्टेशन को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें -अग्रवाल">https://lagatar.in/agrawal-brothers-murder-lokesh-chaudhary-withdraws-bail-plea-from-high-court/">अग्रवाल

बन्धु हत्याकांड : लोकेश चौधरी ने हाईकोर्ट से वापस ली जमानत याचिका

किस ग्रिड से किस क्षेत्र को मिलेगा लाभ

भागोडीह ग्रिड से मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसाली और अन्य क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा. इस ग्रिड के निमार्ण से इलाके में 80 मेगावाट अधिक बिजली आपूर्ति की जा सकेगी. भवनाथपुर ग्रिड सब स्टेशन से भवनाथपुर, करौंदी, कांडी, माडीगांव  इलाके लाभान्वित होंगे. वहीं, छतरपुर ग्रिड से जपला, नावाडीह, हरिहरगंज समेत अन्य इलाकों को लाभ मिलेगा. बता दें कि भवनाथपुर और छतरपुर ग्रिड का निमार्ण मेसर्स जीइटी एंड डी इंडिया लिमिटेड की ओर से होगा. इसे भी पढ़ें -पैसे">https://lagatar.in/is-being-run-with-money-blacklisted-from-nia-loaders-tpc-or-its-relatives/">पैसे

लेकर चलाया जा रहा है, NIA से ब्लैकलिस्टेड व टीपीसी या उसके संबंधियों के लोडर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही