Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई, दोनों उपमुख्यमंत्री ढोल-नगाड़ा के साथ सड़क पर उतरे

Patna : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बिहार में जश्न मनाया जा रहा हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जमकर खुशी मनायी गयी. बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी ने ढोल-नगाड़ा के साथ सड़क पर उतरे. उपमुख्यमंत्री ने कहा पूरे देश के लिए आज गौरव की बात है कि एक आदिवासी महिला हमारे देश के शीर्ष पद पर सुशोभित होने जा रही हैं. पढ़ें - 2018">https://lagatar.in/after-2018-the-water-storage-in-rukka-dam-was-the-lowest-in-july/">2018

के बाद रुक्का डैम में जुलाई में सबसे कम हुआ जल का भंडारण
इसे भी पढ़ें - मानसून">https://lagatar.in/less-than-50-percent-storage-in-jharkhands-dam-reservoirs-till-mid-july/">मानसून

की बेरुखी : झारखंड के डैम-जलाशयों में जुलाई मध्य तक 50 फीसदी से कम भंडारण

यह जीत अप्रत्याशित नहीं है- नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह जीत अप्रत्याशित नहीं है, यह तो पहले से तय था कि द्रौपदी मुर्मू ही राष्ट्रपति मनोनीत होंगी. आज तो महज औपचारिक घोषणा किए जाने जैसी बात है. इसे भी पढ़ें - कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-increased-trouble-due-to-lack-of-rain-people-may-yearn-for-drinking-water/">कोडरमा:

 बारिश नहीं होने से बढ़ी परेशानी, पेयजल के लिए तरस सकते हैं लोग

द्रौपदी मुर्मू की हुई ऐतिहासिक जीत - ललन सिंह 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति चुना जाना संपूर्ण भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत अचंभित करने वाली बात नहीं है, इसकी संभावना पहले से थी. कई विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया था और उनकी ऐतिहासिक जीत हुई है. आज पूरे भारतवर्ष में खुशी मनाई जा रही है क्योंकि एक आदिवासी संथाल महिला राष्ट्रपति बन रही है. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीता है. झारखंड की राज्यपाल बनना और आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना बताता है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत है. उन्होंने कहा कि एनडीए ने हमेशा एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-water-level-of-anraj-dam-dropped-by-30-feet-farmers-concern-increased/">गढ़वा

: 30 फीट गिरा अनराज डैम का वाटर लेवल, बढ़ी किसानों की चिंता

पीएम मोदी का धन्यवाद- पशुपति  कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद. पहली बार दलित समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया और समाज के सबसे दबे कुचले कौम आदिवासी महिला को सम्मान दिया. इसे भी पढ़ें - खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-latratu-reservoir-is-the-lifeblood-of-the-people-also-the-center-of-attraction/">खूंटी:

लतरातू जलाशय लोगों की है जीवनदायिनी, आकर्षण का केंद्र भी [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही