Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

23 जनवरी से फिर कंपायेगी ठंड, बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

LagatarDesk : पहाड़ी इलाकों में खूब बर्फबारी हो रही है. हालांकि मैदानी इलाकों में लोगों को अभी ठंड से थोड़ी राहत है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 24 से 26 जनवरी तक बारिश की संभावना है. दिल्ली सहित उत्तर भारत में आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. जबकि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. इससे आने वाले दिनों लोगों की परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. (पढ़ें, विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-ed-again-summons-all-three-congress-mlas/">विधायक

कैश कांड : कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी ने दोबारा भेजा समन)

23 से 26 जनवरी तक रहेगा ठंड का कहर

बारिश के कारण 23 जनवरी से उत्तर भारत में शीतलहर हो सकती है. इससे एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. आईएमडी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है. 23 से 27 जनवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे पूरब की ओर बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी होगी. जिससे 23 जनवरी से ठंड बढ़नी शुरू होगी. 24 जनवरी तक ठंड का कहर आसपास के मैदानी इलाकों में होगा. जो 25-26 जनवरी तक जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/cpi-maoist-bandh-in-protest-against-the-arrest-of-naxalite-krishna-jharkhand-police-alert/">नक्सली

कृष्णा की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी का बंद, झारखंड पुलिस अलर्ट

बारिश के साथ आसमान में छाये रहेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. उसके बाद 24 से 27 जनवरी के दौरान दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 25-27 जनवरी तक उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. इस दौरान आसमान बादलों से घिरा रहेगा. इस हफ्ते के अंत में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. वहीं बादलों के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आयेगी. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/center-cheated-read-special-report/">केंद्र

को धोखा, पढ़ें स्‍पेशल र‍िपोर्ट…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही