Search

 
 
 

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर रांची में कांग्रेस का सत्याग्रह

Ranchi News : आदिवासी कांग्रेस ने मृत बच्चों के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की. पार्टी ने प्रभावित इलाकों में स्थायी स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू करने, बच्चों को सही पोषण देने और सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की.
 
आदिवासी कांग्रेस का सत्याग्रह

Ranchi News : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में करीब 30 आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने रांची में एक दिवसीय सत्याग्रह किया. यह कार्यक्रम लोकभवन के सामने आयोजित किया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

प्रदेश अध्यक्ष राज उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. इसमें मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की गई. साथ ही मामले में राज्य सरकार की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई.

 

आदिवासी कांग्रेस ने मृत बच्चों के परिवारों को कम से कम 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की. पार्टी ने प्रभावित इलाकों में स्थायी स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू करने, बच्चों को सही पोषण देने और सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की.

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी बच्चों की मौत सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कमी को दिखाता है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. आदिवासी कांग्रेस ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने और केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार को जरूरी निर्देश देने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही