Search

 
 
 

धनबाद में कांग्रेस झारखंड प्रभारी के. राजू ने की बैठक, छाताबाद भू-धंसान स्थल का करेंगे दौरा

Dhanbad : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू रविवार को धनबाद पहुंचे. सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद सर्किट हाउस सभागार में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 
कांग्रेस प्रभारी ने की बैठक

Dhanbad : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू रविवार को धनबाद पहुंचे. सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद सर्किट हाउस सभागार में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. 

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

 

बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी. के. राजू ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया.

 

बैठक में कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

भू-धंसान प्रभावित छाताबाद का करेंगे दौरा

संगठनात्मक बैठक के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 6 अगस्त को हुए भू-धंसान स्थल का दौरा करेगा. इस दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौके की स्थिति का जायजा लेंगे और भू-धंसान से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रभावित लोगों की स्थिति और उनकी परेशानियों को समझने के बाद मामले को उचित मंच पर उठाया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही