Search

 
 
 

बंगाल से चोरी सरसों तेल की खेप रांची में मिली, 40 टिन बरामद; 1 गिरफ्तार

Ranchi News : जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल पुलिस ने चान्हो पुलिस के सहयोग से ओपा गांव में छापेमारी की. पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर सरसों तेल के 40 से अधिक टिन बरामद किए.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने झारखंड के रांची जिले में कार्रवाई की है. चान्हो थाना क्षेत्र के ओपा गांव में रविवार रात छापेमारी कर पुलिस ने 40 से अधिक टिन सरसों तेल बरामद किए. इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, सरसों तेल से लदा एक ट्रक पश्चिम बंगाल के हल्दिया से ओडिशा जा रहा था. इसी दौरान ट्रक रास्ते से गायब हो गया. घटना को लेकर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दुर्गाचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से बंगाल पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

 

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल पुलिस ने चान्हो पुलिस के सहयोग से ओपा गांव में छापेमारी की. पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर सरसों तेल के 40 से अधिक टिन बरामद किए.

 

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है. पुलिस का प्रयास चोरी हुए ट्रक का पता लगाने के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही