Ranchi News : 2014 बैच के IAS अधिकारी आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर विवाद पैदा हो गया है. वह फिलहाल राजस्थान के सीकर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थापित है. विवाद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने झारखंड से रिपोर्ट मांगी है. झारखंड ने इसे गिरिडीह जिले को भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें...
आशीष मोदी का परिवार काफी पहले राजस्थान के फतेहपुर से झारखंड के गिरिडीह जिले में आया था. उसके बाद से उनका परिवार यहीं का निवासी हो गया. उन्होंने UPSC द्वारा आयोजित 2014 की परीक्षा पास की. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 350 मिला और राजस्थान कैडर आवंटित किया गया. जाति प्रमाण पत्र पर विवाद होने के बाद केंद्र ने इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है.
इस बीच आशीष मोदी की ओर से दावा किया गया है कि उनका सर्टिफिकेट सही है. इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में मोदी को बनिया जाति की श्रेणी में रखा गया है. बनिया जाति OBC में शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

