Search

 
 
 

सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था संवाद की अध्यक्ष बनी कोरदुला कुजूर

एसडीसी सभागार में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था 'संवाद' के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का समापन हुआ. इसबार महिला नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई.
 

Ranchi: एसडीसी सभागार में सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था 'संवाद' के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का समापन हुआ. इसबार महिला नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसमें कोरदुला कुजूर अध्यक्ष बनाई गई. वहीं ज्योत्सना तिर्की को सचिव और ऐनी टुडू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य और महिला नेतृत्व' विषय पर कार्यशाला चल रहा था, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व से ही महिलाएं समाज में अपनी असली पहचान बना सकती हैं.

 

संस्था के सचिव घनश्याम भाई ने कहा कि 25 वर्ष केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि वंचितों और शोषितों को जोड़ने की एक वैचारिक प्रक्रिया रही है. आदिवासी युवाओं और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना था, जो आज साकार हो गया. अब महिलाएं घर की चहारदीवारी से बाहर  निकलेगी औऱ पितृसत्माक वाले समाज और स्वशासन को सशक्त बनाने का काम करेगी.
कार्यक्रम का संचालन डॉ.किरण और साल्गे मार्डी ने किया. मौके पर अशोक भाई, रुक्मणी राव, बिटिया मुर्मू, बलराम, पूर्वी पाल,रेजन गुड़िया, अन्ना, शांति सवैया, सत्या, उषा, हेमंत और राजेश समेत अन्य शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही