National News : मारुति सुजुकी इंडिया ने लागत के लगातार बने हुए दबाव का हवाला देते हुए रविवार से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है.
इसे भी पढ़ें..
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई, जब लागत कम करने के प्रयासों के बावजूद वाहन विनिर्माता कंपनी को ऊंची कीमतों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कंपनी ने कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ग्राहकों पर डालेगी.
कंपनी के अनुसार, यह अनुमानित वॉल्यूम-वेटेड औसत बढ़ोतरी है, जो अलग-अलग मॉडलों और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.
गौरतलब है कि ऑटो कंपनियों की लागत पर कच्चे माल, कलपुर्जों, परिवहन और उत्पादन से जुड़े अन्य खर्चों का असर पड़ता है. इन खर्चों में बढ़ोतरी से वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ सकती है. इसका असर कारों की कीमतों पर पड़ता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

