Ranchi News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दोषी देवराज महतो को अदालत ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह सजा सुनाई. नाबालिग की मां ने दुष्कर्म को लेकर सिल्ली थाना में 30 जून 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़ें...
प्राथमिकी के अनुसार, 29 जून 2024 को 15 वर्षीय नाबालिग जो दसवीं की छात्रा थी, साईकिल से अपने स्कूल गयी थी. स्कूल से दोपहर एक बजे लौटने के क्रम में अभियुक्त उसका पीछा कर रहा था. फुलटांड़ गांव और कुम्हार टीका गांव के बीच चट्टान रोड के पास आरोपी ने साईकिल का हैंडल पकड़कर रोक लिया और नाबालिग को जबरदस्ती किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया.
नाबालिग इसके बाद भागकर खेतों की ओर गयी, जहां उसके एक रिश्तेदार ने उसे अस्तव्यस्त हालत में देखा. घर आकर नाबालिग ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी जिसके बाद थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

