Search

 
 
 

खूंटी में अफीम की अवैध खेती पर कसेगा शिकंजा, SP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Khunti News : एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने के साथ सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखने पर जोर दिया गया.
 
खूंटी एसपी ने की बैठक

Khunti News : जिले में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए खूंटी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ खूंटी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक में अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई. एसपी ने संभावित अफीम खेती वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां नियमित निगरानी रखने पर जोर दिया. साथ ही अवैध खेती की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने पर चर्चा की गई.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. संभावित क्षेत्रों पर नजर रखने के साथ सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखने पर जोर दिया गया.

 

खूंटी एसपी ने आम लोगों से अफीम की अवैध खेती से दूर रहने की अपील की है. उन्होंने लोगों से इस तरह की खेती से संबंधित कोई भी सूचना स्थानीय थाना को देने का आग्रह किया है, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही