Ranchi News : पुंदाग ओपी क्षेत्र में सुबह-सुबह एक महिला से चेन छिनतई कर बाइक पर सवार दो अपराधी फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ मॉर्निंग वाक करने निकली थी. इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधी महिला के गले से चेन झपट्टा मारकर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें...
इस घटना के दौरान महिला को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई. घटना के बाद महिला अपने पति के साथ पुंदाग ओपी पहुंची और घटना के बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला दर्ज होने के बाद पुंदाग ओपी पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच रही है, ताकि घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ा जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

