Search

 
 
 

Lagatar Exclusive: रांची में छात्रा से दुष्कर्म मामले में मिला अहम सुराग, सीसीटीवी में दिखा आरोपी

Ranchi News: पीड़िता ने घटना के अगले दिन सुखदेव नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस की छानबीन में 7 तारीख को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें पीड़िता का पीछा करता हुआ नकाबपोश आरोपी दिख रहा है.
 
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Ranchi News: रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में नकाबपोश बदमाश दिख रहा है. जो लड़की का पीछा करता हुआ दिख रहा है. पुलिस इसे अहम सुराग मान रही है.

 

यह मामला 7 नवंबर की है. चटकपुर इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा के साथ  दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, और जब वह बेहोश हो गई, तो उसे सड़क किनारे छोड़कर वे लोग फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:

पीड़िता ने घटना के अगले दिन सुखदेव नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस की छानबीन में 7 तारीख को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें पीड़िता का पीछा करता हुआ नकाबपोश आरोपी दिख रहा है.

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.  इस मामले में झालसा और डालसा ने संज्ञान लिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही