Ranchi News : जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर इलाके से एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में युवती के आवेदन पर रातू थाने में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मामला दिवाली के दिन (8 नवंबर) का है.
इसे भी पढ़ें...
बताया जाता है कि युवती दिवाली के दिन कही जा रही थी, इसी दौरान चटकपुर इलाके में कुछ मनचलों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में झालसा और डालसा ने संज्ञान लिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अगले दिन थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण डीएसपी और रातू थाना प्रभारी पीड़िता के घर पहुंचे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर से महज दो गली पहले एक सुनसान जगह पर इस घटना को अंजाम दिया गया.
रातू थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की पहचान की जा रही है. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि 22 सितंबर 2026 को भी एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. करमा पूजा की रात युवती पूजा से लौट रही थी तभी कुछ युवकों ने अकेला देख युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की थी. इस मामले में दो को गिरफ्तार और दो को निरुद्ध किया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

