Search

जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर भी फैसला जल्द

Ranchi: बुधवार को केंद्र सरकार ने सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया था. इसमें 10वीं की परीक्षा पूरी तरीके से रद्द कर दी गई थी और 12वीं की परीक्षा की डेट को टाल दिया गया था. इसके बाद जैक बोर्ड के विद्यार्थियों की नजर सरकार के निर्णय पर टिकी है.

शिक्षा सचिव ने दिए हैं परीक्षा रद्द करने के संकेत

माना जा रहा है की एक दो दिनों में राज्य सरकार भी परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है. ऐसे में राज्य की शिक्षा सचिव ने जो संकेत दिए हैं, उससे परीक्षा को पूरी तरीके से रद्द करने के संकेत मिल रहे हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मधुपुर दौरे से लौटने के बाद बैठक बुलाई जाएगी. इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा.
साथ ही शिक्षा सचिव ने कहा कि परीक्षा को लेकर और किन-किन तरह के विकल्प हैं. इनपर भी सरकार बात कर रही है. बहुत जल्द निर्णय लिया जाएगा.

स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जा रही हैं

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए फैसले लिए जाएंगे. इधर जैक बोर्ड की भी नजर सरकार के फैसले पर टिकी है. फिलहाल सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जा रही हैं और विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. गौरतलब है की फरवरी में जैक ने निर्णय लिया था की जैक की परीक्षा 9 मार्च से होनी थी मगर सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर 4 मई कर दी थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//