Search

 
 
 

रांची में ऑटो परमिट हस्तांतरण और रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया सरल करने की मांग

Ranchi News : इस संबंध में महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अप परिवहन आयुक्त सचिव, क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र
  • ऑटो चालक महासंघ ने अप परिवहन  आयुक्त सहसचिव रांची से की लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग

Ranchi News : झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने रांची नगर निगम क्षेत्र में ऑटोरिक्शा के परमिट हस्तांतरण और प्रतिस्थापन के लंबित मामलों को जल्द निपटाने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस संबंध में महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अप परिवहन आयुक्त सचिव, क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.


महासंघ ने अपने पत्र में कहा है कि ऑटो रिक्शा परमिट के हस्तांतरण एवं प्रतिस्थापन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब होने से परमिटधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. महासंघ ने संबंधित लंबित फाइलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि यदि संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी कर्मी को आवश्यक जानकारी या अनुभव की कमी है, तो ऐसे कार्यों के लिए योग्य एवं अनुभवी कर्मियों को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि निर्धारित नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो सके.

 

महासंघ ने पूर्व में जारी आदेशों एवं विभागीय पत्रों का हवाला देते हुए परमिट हस्तांतरण एवं प्रतिस्थापन की प्रक्रिया को सुचारु बनाने और परमिटधारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाने की मांग की है. महासंघ ने आरटीए सचिव से इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है.

 

प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह, प्रदेश कोषाअध्यक्ष भोला सिंह, रांची जिला बैरिया उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, महासचिव सुनील कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. इसकी जानकारी प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही