Search

 
 
 

Deoghar : कैशबैक और सरकारी योजनाओं का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने 15 नवंबर को मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
 
आरोपी गिरफ्तार

Deoghar News : साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी और बैंककर्मी बनकर लोगों को ठगने का आरोप है. पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए हैं. जब्त मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने 15 नवंबर को मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी Flipkart, Amazon Pay, Google और Airtel Payment Bank के फर्जी अधिकारी व कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को कॉल करते थे. कैशबैक के लालच के साथ-साथ वे पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के बहाने APK फाइल भेजकर लोगों के फोन हैक कर लेते थे.

 

आरोपियों पर Airtel Payment Bank के फर्जी अधिकारी बनकर Airtel Thanks ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं के बैंक कार्ड बंद कराने और फिर दोबारा चालू कराने के नाम पर भी ठगी करने का आरोप है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार (24), रोशन कुमार (19), तकबुल अंसारी (30) और राजाराम कुमार (21) शामिल हैं. सभी देवघर जिले के निवासी बताए गए हैं.

 

पुलिस की तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं. पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, बैंक खातों और दूसरे राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से इनके जुड़ाव की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही