Search

 
 
 

Deoghar News : फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 3 अक्टूबर को की गई छापेमारी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालचन मेहरा (27), उत्तम दास (28), संदीप कुमार दास (19), विकास कुमार दास (31) और अशोक कुमार दास (35) के रूप में हुई है. सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं.
 
साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • गूगल पे, फोन पे, पेटीएम के कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी
  • 5 मोबाइल व 8 सिम बरामद

Deoghar News : साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच सारठ थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी और Google Pay कस्टमर केयर बनकर आम लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर भी लोगों से ठगी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 3 अक्टूबर को की गई छापेमारी में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालचन मेहरा (27), उत्तम दास (28), संदीप कुमार दास (19), विकास कुमार दास (31) और अशोक कुमार दास (35) के रूप में हुई है. सभी आरोपी देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं.

 

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे. इसके बाद उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता था. वहीं, पीएम किसान योजना, बिजली बिल, आरटीओ चालान और आधार अपडेट जैसे अलग-अलग बहानों से APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने का भी तरीका अपनाया जाता था.

 

पांच मोबाइल और आठ सिम बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं. तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है.

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम दास के खिलाफ पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 67/2023 और 120/2025 दर्ज है. वहीं, विकास कुमार दास के खिलाफ भी देवघर साइबर थाना में पूर्व का मामला दर्ज बताया गया है.

 

इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक ललित खलखो, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और सारठ थाना की टीम शामिल रही. देवघर पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही