Search

 
 
 

पांच घंटे में तैयार हुए 25 बेड के कोविड अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

 

Koderma: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण देशभर में लगातार तेजी से फैल रहा है. कोरोना सांसों से रिश्तों की डोर को भी तोड़ रहा है. वर्तमान में कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में पर्याप्त संसाधनों में कोविड संक्रमितों को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से लेकर पंचायत स्तर के कर्मियों तक अपनी भूमिका निभा रहे हैं. कोडरमा जिले में भी कोविड के खिलाफ़ जंग में एक अच्छी खबर सामने आयी है. यहां डीसी के निर्देश पर पांच घंटे में 25 बेड का अस्पताल बनाकर तैयार किया गया है. जिसमें छह अभी ऑक्सीजन युक्त बेड हैं. और अगले दो दिन में सभी 25 बेड को ऑक्सीजन युक्त करने की तैयारी की जा रही है.

आज दोपहर उपायुक्त रमेश घोलप ने उपविकास आयुक्त आर रोनीटा और चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ झुमरीतिलैया स्थित राज क्लिनिक का निरीक्षण किया. यह अस्पताल दुसरी जगह पर शिफ्ट हो जाने से पिछले कई माह से बंद पड़ा था. उपायुक्त ने पूछताछ करने पर पता चला कि वहां 6 बेड के लिए पूर्व में पाइप लाइन में व्यवस्था थी. उपायुक्त ने यथाशीघ्र सफ़ाई, सिलेंडर की व्यवस्था करने एवं चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ़ की प्रतिनियुक्ति कर 25 बेड का कोविड अस्पताल आज ही शुरू करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद के प्रशासक द्वारा पूरे अस्पताल की सफ़ाई 2 घंटे में सुनिश्चित करवायी. सिविल सर्जन ने चिकित्सकों एवं स्टाफ़ की प्रतिनियुक्ति कर 3 घंटे में सबको ड्यूटी पर ज्वाइन करवाया. बेड एवं सभी चिकित्सा संसाधनों की पूरी व्यवस्था की गई. उपायुक्त रमेश घोलप ने शाम 6 बजे अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया. उन्होंने इस अस्पताल के नरेश पंडित जी को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर डीडीसी आर रोनीटा, सिविल सर्जन, कोडरमा के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के प्रशासक, चिकित्सक डॉ शरद, कोडरमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रणजीत आदि उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही