Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस पर गांवों में विकास की पहल, खेती से खेल तक आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम

Ranchi News : झारखंड के दिशा-निर्देश में सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और हाट-बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया. सभी स्तरों पर प्लास्टिक मुक्त पंचायत की शपथ दिलवाई गई.
 
पखवाड़ा

Ranchi News : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. राज्य सरकार 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाएगा. इससे पहले राज्य के विभिन्न जिलों में राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इसके माध्यम से पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओ से जोड़ने का प्रयास कर रहे है ताकि राज्यवासी आत्मनिर्भर बन सके. स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका को आगे बढ़ाया जा सके.

 

झारखंड के दिशा-निर्देश में सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और हाट-बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया. सभी स्तरों पर प्लास्टिक मुक्त पंचायत की शपथ दिलवाई गई. 

 

30 डिसमिल भूमि पर गेंदा फूल की खेती, कमाया 42,000 रुपये 

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की जमुदाग शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत पांच दीदियों को एक-एक लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया. तमाड़ प्रखंड के तमाड़ संकुल संगठन अंतर्गत सारजमडीह पंचायत के बारलंगा गांव स्थित जय मां लक्ष्मी सखी मंडल को ट्रैक्टर दिया गया. अनगड़ा प्रखंड की जीवन फूल महिला समिति, बुधिबेरा की दीदियों ने लगभग 30 डिसमिल भूमि पर गेंदा फूल की खेती कर अब तक लगभग 42,000 रुपये की बिक्री की है.

Uploaded Image

फूल बेच कमाए पैसे

 

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं में 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग 

जिले में कुल 3,801 बकरियों का टीकाकरण किया गया. लाभुक महिलाओं ने 10 हजार FPO से कुल 270 बत्तख के चूजों की खरीदारी की. कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को 6 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरित की गई.

 

झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं हॉकी शामिल हैं. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

 

चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रांची का प्रतिनिधित्व करेंगे. कृषि-जलवायु, भौगोलिक संरचना और मानसून की स्थिति को देखते हुए रबी कार्य योजना पर परिचर्चा हुई. सभी उपस्थित लोगों ने खेत बचाओ शपथ ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही