Search

 
 
 

धनबाद ACB टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में ASI को किया गिरफ्तार

 

एक बाइक मिस्त्री बना था बिचौलिया

Dhanbad: धनबाद के निरसा थाना अंतर्गत कालूबथान ओपी के ASI को एसीबी ने रविवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि कालूबथान ओपी में पदस्थापित झारखंड पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक हरि प्रकाश मिश्रा वहीं के गैरेज में बाइक मिस्त्री को बिचौलिया बनाकर उसके हाथों रिश्वत ले रहे थे.

बताया जाता है कि कालूबथान ओपी अंतर्गत सुजल दत्ता नामक व्यक्ति अपनी मां-पिता और भाई के साथ दहेज प्रताड़ना के एक एक मामले में फंसे हुए थे. इसमें हाइकोर्ट से सुजल दत्ता और और माता-पिता की जमानत हो गई थी. लेकिन भाई की जमानत नहीं हुई थी. इसके लिए हाइकोर्ट में डायरी नहीं भेजे जाने के एवज में दरोगा ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगे थे. पीड़ित ने एसीबी को सूचित कर रखा था. एसीबी टीम ने घेराबंदी कर एएसआई और बिचौलिये को रंगे हाथ पकड़ लिया.

आरोपी को गैरेज में पकड़ा

वहीं एसीबी टीम आरोपी एएसआई को लेकर धनबाद मुख्यालय ले गयी. आरोपी ASI का कहना है कि वह कालूबथान चौक पर गैरेज में अपनी बाइक धुलवाने गया था. वहां एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया. उसने किसी से रिश्वत नहीं लिया है. गैरेज वाले ने किसी से पैसा लिया तो इसमें उसका क्या कसूर है. फिलहाल एसीबी टीम की पूछताछ जारी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही