Search

Dhanbad : SIR में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले BLO सम्मानित

Dhanbad : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया. जिले में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले शत-प्रतिशत (100%) डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
 
धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्मानित होने वाले बीएलओ में 38-सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की चंचला देवी (पुराना बूथ संख्या 279/नया बूथ संख्या 303), 39-निरसा की सावित्री देवी (बूथ संख्या 244), 40-धनबाद की उमा कुमारी (पुराना बूथ संख्या 391/नया बूथ संख्या 419), 41-झरिया की आरती कुमारी, 42-टुंडी की कुंती देवी (पुराना बूथ संख्या 292/नया बूथ संख्या 319) और 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की बीएलओ बबीता देवी (पुराना बूथ संख्या 77/नया बूथ संख्या 83) शामिल हैं.

इन सभी बीएलओ ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया.

प्रशासन की ओर से कहा गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ की भूमिका बेहद अहम है. समयबद्ध तरीके से डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन अन्य बीएलओ को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही