Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : 10 सूत्री मांगों को लेकर सीटू का अनशन शुरू, निरसा विधायक ने किया समर्थन

Dhanbad : ईसीएल के मुगमा कोलियरी एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया है. यूनियन के रामजी यादव और रंजन सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं.
Advertisement
Advertisement
मांगों को लेकर अनशन पर बैठे

Dhanbad : ईसीएल के मुगमा कोलियरी एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया है. यूनियन के रामजी यादव और रंजन सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं. 

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आंदोलन को समर्थन देने निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी अनशन स्थल पर पहुंचे और ईसीएल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मांगों के समाधान की मांग की.

 

यूनियन की प्रमुख मांगों में जेबीसीसीआई-12 का शीघ्र गठन, बंद 29 नंबर खदान एवं बैजना कोलियरी, कुमारधुबी और बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप को चालू करना, मजदूरों को उनके कार्य के अनुरूप पदनाम देना, डीजल चोरी पर रोक लगाना और चार लेबर कोड को वापस लेना शामिल है.

 

अनशन स्थल पर पहुंचे निरसा विधायक ने मुगमा ईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही और शिथिलता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की कार्यशैली के कारण कोलियरियों में कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी खदानों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बजाय कार्यालय में बैठकर ही कोयला उत्पादन की समीक्षा कर रहे हैं.

 

विधायक ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर यूनियन के दो साथी रामजी यादव और रंजन सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि वे एरिया मैनेजर से मुलाकात कर यूनियन की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग करेंगे. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही