Search

 
 
 

Dhanbad: छाताबाद भू-धंसान पीड़ितों के धरना में पहुंचे जयराम महतो, बोले- मुआवजा व पुनर्वास मिले

कतरास के छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना के बाद मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा. धरनास्थल पर डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
 

Dhanbad: कतरास के छाताबाद में हुई भू-धंसान की घटना के बाद मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा. धरनास्थल पर डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को मौजूदा हालात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के कारण इस तरह की स्थिति पैदा हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के छाताबाद पहुंचने के सवाल पर विधायक ने कहा कि यदि सरकार का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने पहुंच रहा है तो बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद उपायुक्त को भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके.

 

जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी पीड़ित ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है. छाताबाद की पूरी स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास दिलाने की मांग की जाएगी.

 

पीड़ित परिवारों का कहना है कि भू-धंसान की घटना के बाद उनका जीवन असुरक्षित हो गया है और अब तक मुआवजा व स्थायी आशियाना नहीं मिलने से उनकी परेशानी बनी हुई है. पीड़ितों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही