Search

 
 
 

Dhanbad News : JTET की परीक्षा शुरू, 108 केंद्रों पर 48 हजार अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा

Dhanbad News : परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है जिसमें कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए परीक्षा ली जा रही है. वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे.
 
परीक्षा केंद्र के बाहर परिजन
  • एडमिट कार्ड में अधूरे पते से भटके परीक्षार्थी

Dhanbad News : शिक्षक बनने का सपना लेकर रविवार को हजारों अभ्यर्थी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. धनबाद जिले में परीक्षा को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

जिले के 108 परीक्षा केंद्रों पर 48 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी दल भी सक्रिय हैं.

 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है जिसमें कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए परीक्षा ली जा रही है. वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए अभ्यर्थी शामिल होंगे.

 

सुरक्षा के बीच परीक्षा, केंद्रों पर प्रशासन की नजर

परीक्षा में नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है. प्रशासनिक अधिकारी और निगरानी दल लगातार सक्रिय हैं ताकि परीक्षा की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.

 

एडमिट कार्ड की गड़बड़ी ने अभ्यर्थियों की बढ़ाई मुश्किल

एक ओर जहां प्रशासन परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने में जुटा है. वहीं, दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों के पते को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी भी सामने आई है. कुछ अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा पता स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था.

Uploaded Image

 

इसके कारण उन्हें निर्धारित केंद्र खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि केंद्र का सही पता तलाशने में समय लगने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी भी हुई.

 

कुल मिलाकर धनबाद में 108 केंद्रों पर JTET की परीक्षा जारी है. एक तरफ हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य की परीक्षा हो रही है तो दूसरी तरफ एडमिट कार्ड पर अधूरे पते की शिकायत ने परीक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं. प्रशासन के सामने परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के साथ अभ्यर्थियों की इन परेशानियों को लेकर भी जवाबदेही का सवाल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही