Palamu News : जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी देने जा रही छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
इसे भी पढ़ें...
मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी जेटेट परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए जा रही थीं. इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. ड्यूटी पर जाते समय महिला जवान की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

