Search

 
 
 

Dhanbad News : दामोदर में डूबी सोनाक्षी का सिंदरी बस्ती के पास नदी में मिला शव

Dhanbad News : बताया जाता है कि सोनाक्षी शुक्रवार को जितिया पर्व के अवसर पर परिजनों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी. इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बहकर लापता हो गई. घटना के बाद से पुलिस द्वारा सोनाक्षी की खोजबीन स्थानीय गोताखोर, भटिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोर और एनडीआरएफ की मदद से नदी में की जा रही थी.
 
नदी में मिला शव

Dhanbad News : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद में जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय सोनाक्षी की तलाश रविवार सुबह खत्म हुई. कई घंटों की खोजबीन के बाद सोनाक्षी का शव सिंदरी बस्ती के समीप दामोदर नदी में तैरता हुआ मिला. शव मिलने की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जाता है कि सोनाक्षी शुक्रवार को जितिया पर्व के अवसर पर परिजनों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी. इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बहकर लापता हो गई. घटना के बाद से पुलिस द्वारा सोनाक्षी की खोजबीन स्थानीय गोताखोर, भटिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोर और एनडीआरएफ की मदद से नदी में की जा रही थी.

 

इस बीच रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के कुछ ग्रामीणों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया.

 

शव बरामद होने की सूचना पुलिस ने मृतका के परिजनों दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सोनाक्षी के रूप में की. बेटी का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीण भी गमगीन नजर आए.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही