Dhanbad News : झरिया के कामिनी कल्याण इलाके में भू-धंसान के बाद जमीन में पड़ी दरारों का दायरा महज 48 घंटे के भीतर बढ़ गया. बस्ताकोला क्षेत्र के एरिया-9 में लगातार बढ़ती दरारों को देखकर इलाके के रैयतों में दहशत का माहौल है.
अनहोनी की आशंका से कई परिवार रात में अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए. रात के अंधेरे में घरों से बाहर निकले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान महिलाओं और बच्चों को लेकर परिवारों की चिंता साफ दिखाई दी.

जमीन में आई दरार
रैयतों ने बीसीसीएल प्रबंधन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई है. साथ ही प्रशासन और बीसीसीएल से सुरक्षा और स्थायी पुनर्वास की मांग की है.

दीवार पर भी दरार
रैयतों की सूचना पर सोमवार देर शाम बीसीसीएल के अधिकारी , सीआईएसएफ और स्थानीय थाना की पुलिस कामिनी कल्याण पहुंचे. मेयर संजीव सिंह के समर्थक मनोज गोप के नेतृत्व में अधिकारियों और रैयतों के बीच घंटों त्रिपक्षीय वार्ता हुई.
वार्ता के दौरान बीसीसीएल के अधिकारियों ने रैयतों को भरोसा दिलाया कि बीसीसीएल, जेआरडीए और जेएमपी के प्रावधानों के तहत प्रभावित परिवारों के बेहतर पुनर्वास की दिशा में पहल की जाएगी. उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए रैयतों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

