Search

 
 
 

Dhanbad News : राजकीय शोक के बीच आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में लाउडस्पीकर पर रोक

Dhanbad News : जिला प्रशासन के निर्देश पर धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक की जानकारी दी और स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.c
 
आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में भीड़

Dhanbad News : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन के बाद सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. राजकीय शोक के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में जश्न और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. 

 

इसी क्रम में रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मशहूर कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, भूली निवासी आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रशासन ने रोक लगा दी.

 

जिला प्रशासन के निर्देश पर धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक की जानकारी दी और स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान डीजे या लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

 

प्रशासन के निर्देश के बाद आयोजकों ने भी नियमों का पालन करने पर सहमति जताई. आयोजक शैयद सूफी रहमान ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से पहले ही अनुमति ली गई थी. हालांकि राजकीय शोक को देखते हुए प्रशासन की ओर से जारी नए निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.

 

आर्यन केल्विन के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. गोल्फ ग्राउंड में उनके हजारों प्रशंसक पहुंचे. भीड़ में धनबाद के अलावा दूसरे जिलों से आए युवा भी शामिल रहे जो विशेष रूप से आर्यन केल्विन को देखने पहुंचे थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही